फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gen Alpha goes on hunger strike in support of the caretaker.

Kushinagar News: केयरटेकर के समर्थन में जेन-अल्फा ने की भूख हड़ताल

Sat, 10 Oct 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Gen Alpha goes on hunger strike in support of the caretaker.
कुशीनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर मिल्की में शुक्रवार को केयरटेकर की सेवा समाप्त किए जाने के विरोध में छठवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा के करीब 125 छात्रों ने भूख हड़ताल कर दी। सभी ने सुबह से ही खुद को हॉस्टल में बंद कर लिया। सूचना पर एसडीएम सदर, डीआईओएस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इसके बाद छात्रों ने भोजन किया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विद्यालय के भौतिक विज्ञान के शिक्षक संतोष कुमार सरस्वती ने केयरटेकर पर तेज आवाज में सीटी बजाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। शिक्षक का कहना था कि उनकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार हैं और सीटी की तेज आवाज से उनकी परेशानी बढ़ जाती है। संतोष का आरोप था कि इस मामले में पूछताछ के दौरान केयरटेकर ने उनके साथ अभद्रता की। प्रकरण की जांच के बाद प्रधानाचार्य ब्रजेश मिश्रा ने बाबूलाल यादव को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

निलंबन के एक महीने की अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को बाबूलाल की सेवा समाप्त की जानी थी। इस बीच छात्र केयरटेकर के समर्थन में उतर आए और हॉस्टल से बाहर निकलने तथा भोजन करने से इन्कार कर दिया। छात्रों की भूख हड़ताल की जानकारी मिलने पर सदर एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा, डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार नवीन चंदन राय और रविंद्रनगर धूस थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ विद्यालय पहुंचे। एसडीएम ने केयरटेकर पर लगे आरोपों की जांच के लिए डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता और खनन अधिकारी को नामित कर दिया। इसके बाद बच्चों को समझाते हुए भोजन के लिए राजी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed