{"_id":"6265926e39c2192da972f7f6","slug":"gehoon-ke-khet-mein-lagee-aag-kushinagar-news-gkp43453045","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार टूटने से गेहूं के खेत में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार टूटने से गेहूं के खेत में लगी आग
विज्ञापन
सेवरही थाने के पीछे गेंहू की फसल में लगी आग को बुझाते लोग व पुलिसकर्मी।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन तार टूटने से गेहूं के खेत में लगी आग
सेवरही/तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सेवरही थाने के पीछे गेहूं के खेत में रविवार दोपहर में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से आग लग गई। इससे थाने के आसपास अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने गांव के लोगों के साथ घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सेवरही थाने के पीछे कस्बे के अजय नगर निवासी गौरीशंकर राय का खेत है। गेहूं की फसल काटकर खेत में ही रखा गया था। दोपहर में विद्युत प्रवाहित हाईटेंशन तार टूटकर गेहूं के बोझे पर गिर गया। इससे उसमें आग लग गई। सूचना मिलते ही विद्युत निगम ने लाइन काट दी। गेहूं की फसल जलते देख एसओ आशुतोष कुमार सिंह, एसआई संदीप कुमार यादव, सभाजीत सिंह, शमशेर यादव आदि पुलिसकर्मी और गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। सेवरही के एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया है।
गेहूं की फसल जलकर नष्ट
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के मड़ार बिंदवलिया गांव के एक खेत में विद्युत तार की चिंगारी से आग लग गई। इससे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। छावनी टोला नहर से होकर हाई वोल्टेज की लाइन गुजरी है। रविवार को दिन के करीब दो बजे विद्युत तार तेज हवा के चलते पेड़ के संपर्क में आ गया। इससे उसमें से निकली चिंगारी से खेत में आग पकड़ लिया। संवाद