{"_id":"67670f17edf3b83e9903e204","slug":"gangster-action-against-11-accused-involved-in-fake-note-case-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-128785-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जाली नोट कांड में शामिल 11 आरोेपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जाली नोट कांड में शामिल 11 आरोेपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
Sun, 22 Dec 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जाली नोट और नेपाली करेंसी के अलावा गैर कानूनी धंधे में शामिल 11 आरोपियों पर पुलिस ने डीएम कोर्ट के आदेश के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई की है। औरंगजेब उर्फ लादेन और परवेज इलाही को छोड़ बाकी आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद फरार चल रहे आरोपियों की तलाश पुलिस तेज कर दी है। हालांकि, रफी उर्फ बबलू के अश्लील वीडियो हाथ लगने के बाद पुलिस ने अलग से दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज किया था।
कुशीनगर से लेकर नेपाल तक जाली नोट और गैर कानूनी कार्यों में लिप्त औरंगजेब उर्फ लादेन और परवेज इलाही समेत दस लोगों को पुलिस ने तमकुहीराज कस्बे से 23 सितंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में पता चला था कि बम बनाने की सामग्री समेत अवैध असलहा और जाली नोट तथा नेपाली करेंसी की बड़ी खेप मिली था। इसमें से अधिकांश आरोपियों पर पहले से भी केस दर्ज था। जेल भेजने के दूसरे दिन मुठभेड़ में एक और इस गैंग से जुड़े मुस्किम को गिरफ्तार कर लिया। परवेज इलाही और औरंगजेब उर्फ लादेन को छोड़ सभी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। पुलिस इस मामले में औरंगजेब उर्फ लादेन गारव झड़वा थाना तरया सुजान, मोहम्मद रफी गांव रकबा दुलमा पट्टी थाना सेवरही, नौशाद खान तमकुहीराज वार्ड नंबर चार गांधी नगर, परवेज इलाही उर्फ कौसर अफरीदी वार्ड चार गांधी नगर, मोहम्मद रफी उर्फ बबलू खान वार्ड नंबर छह जानकी नगर तरया रोड, शेख जमालुद्दीन वार्ड नंबर चार गांधीनगर, नियाजुद्दीन उर्फ मुन्ना वार्ड नंबर चार गांधीनगर थाना तमकुहीराज, रेहान खान उर्फ सद्दाम वार्ड नंबर चार गुदरी मुहल्ला गांधीनगर, हाशिम खान पुत्र हसन अली साकिन हरिहरपुर थाना तमकुहीराज, सेराज हशमत पुत्र सदीक अंसारी गांव झड़वा थाना तरया सुजान, मुस्तकीम निवासी अगरवा थाना तरयासुजान पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर की कार्रवाई आरोपियों की तलाश की जा रही है। इनकी संपत्ति का ब्योरा खंगाला जा रहा है।