फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ganga aarti in kasia

गंगा आरती कर मनाई गई देवोत्थानी एकादशी

Fri, 04 Nov 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
ganga aarti in kasia
कुशीनगर में गंगा उत्सव के दौरान गंगा आरती करते सांसद विजय कुमार दुबे।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
गंगा आरती कर मनाई गई देवोत्थानी एकादशी
विज्ञापन

- कुशीनगर स्थित बुद्धा घाट पर वन विभाग की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग कुशीनगर की तरफ से शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे नमामि गंगे, गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बुद्धा घाट पर दीप जलाकर गंगा महाआरती की गई।
मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि कार्तिक मास में देवोत्थानी एकादशी पर दीपदान का बड़ा महत्व है। देवता भी इस माह में दीपावली मनाते हैं। दीपोत्सव के माध्यम से लोगों को नदियों व प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। अंत में डीएफओ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन बीके सूरज ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान रेंजर अखिलेश कुमार दुबे, डॉ. वशिष्ठधर द्ववेदी, धनंजय मणि त्रिपाठी, भाजपा महिला जिला चंद्रप्रभा पांडेय, अनिल प्रताप राव, चमन यादव, सुमित त्रिपाठी, निखिल उपाध्याय, ओम प्रकाश वर्मा, विनोद गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं होने पर जताई आपत्ति
कुशीनगर बुद्धा घाट पर नमामि गंगा उत्सव कार्यक्रम के दौरान लगे बैनर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो नहीं थी। इसको देखकर सांसद विजय कुमार दुबे ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आयोजन हो रहा है और प्रदेश के मुखिया की फोटो नहीं होना गंभीर बात है। उन्होंने चेताया कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed