{"_id":"631a2dac9ea2bb66fc31ce6e","slug":"gang-stealing-in-closed-houses-busted-kushinagar-news-gkp449839347","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
तमकुहीराज। क्षेत्र की तरयासुजान पुलिस ने बंद घरों को लक्ष्य बनाकर चोरी करने, चोरी का सामान खरीदने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उनके पास से 17 हजार दो सौ रुपये नकद के साथ पांच लाख से अधिक कीमत का सामान बरामद कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है।
क्षेत्र में काफी दिनों से बंद घरों में चोरियां हो रही थीं। ऐसी चोरियों को रोकने, बदमाशों को पकड़ने के लिए तरयासुजान पुलिस सुरागकशी में लगी हुई थी। इलेक्ट्रॉनिक्स साक्ष्यों के आधार पर थाना प्रभारी तरयासुजान राजेंद्र सिंह ने विभिन्न स्थानों से धनंजय साह व बीरबल गोड़ निवासी फागू छपरा थाना तरयासुजान, उमेश वर्मा निवासी तमकुहीरोड सोनारी मोहल्ला थाना सेवरही सहित तीन लोगों को पकड़ा। उनके पास नकदी, गहने, बर्तन सहित करीब पांच लाख 20 रुपये का सामान बरामद हुआ।
क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दिन में घूमकर रेकी करते थे। रात में मौका देखकर ताला तोड़कर लोगों के घरों में रखी नकदी और कीमती सामान उड़ा लेते थे। इसके बाद चोरी के सामान को सुरक्षित रखकर दो से तीन महीने बाद बाजार में बेच देते थे।