फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandhi Chowk will be illuminated with a modern lighting system.

Kushinagar News: आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से जगमग होगा गांधी चौक

Fri, 19 Jun 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Chowk will be illuminated with a modern lighting system.
कसया। नगर की सुंदरता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर के प्रमुख गांधी चौक से निकलने वाले चारों मुख्य मार्ग जल्द ही आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से जगमग नजर आएंगे। इसके लिए नगर पालिका करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से विशेष लाइट की व्यवस्था कराएगी।
विज्ञापन

योजना के तहत गांधी चौक से सपहा मार्ग, पड़रौना मार्ग, गोरखपुर मार्ग और देवरिया मार्ग पर लगभग 400-400 मीटर दूरी तक आकर्षक एवं आधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी। इससे रात के समय इन मार्गों पर बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। टेंडर की औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कर नगरवासियों को इसका लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी चौक कसया नगर का प्रमुख चौराहा है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। वर्तमान में रात के समय कई स्थानों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नई प्रकाश व्यवस्था लागू होने से न सिर्फ आवागमन सुरक्षित होगा, बल्कि नगर की सुंदरता में भी चार चांद लगेंगे।
नगरवासियों ने नगर पालिका की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि परियोजना पूरी होने के बाद कसया नगर का मुख्य क्षेत्र आधुनिक और आकर्षक स्वरूप में दिखाई देगा।

इस संबंध में नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल ने बताया कि नगर के गांधी चौक को सुंदर और आकर्षक बनाने के साथ ही पथ प्रकाश के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से चारों मार्गों पर लाइट लगवाया जा रहा है।्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed