फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandak water level decreases, panic persists

Kushinagar News: गंडक का जलस्तर घटा, दहशत बरकरार

Wed, 08 Oct 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gandak water level decreases, panic persists
नरवाजोत में कटान करती गंडक नदी। संवाद   
तमकुहीरोड। वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में आने वाले पानी का डिस्चार्ज 1.31 लाख क्यूसेक से घटकर मंगलवार को 60 हजार क्यूसेक से नीचे आ गया। तटबंधों के पास से भी पानी अब तेजी से नीचे उतरने लगा है। इससे बांध के किनारे बसे लोगों के साथ बाढ़ खंड के अभियंताओं ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि नदी का जलस्तर अब सामान्य होने की ओर अग्रसर है। अब बांध पर से खतरा कम होने लगा है। बावजूद इसके बाढ़ खंड के अभियंता बांध पर चौकसी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

वाल्मीकि नगर बैराज से रविवार को गंडक नदी में 1.31 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ देने से नदी जलस्तर सोमवार को बढ़ गया था। अब डिस्चार्ज में लगातार कमी आने से नदी का जलस्तर एक बार फिर सामान्य होने लगा है। मंगलवार को पानी का डिस्चार्ज घट कर 60 हजार क्यूसेक से नीचे चला गया है। मानसून सत्र के अंतिम दौर में डिस्चार्ज में वृद्धि से लोगों में आशंका थी कि यदि पहले की तरह डिस्चार्ज में वृद्धि का सिलसिला जारी रहता तो तटबंधों पर खतरा बढ़ सकता था।
विज्ञापन

इसके पहले नदी अगस्त में पिपराघाट स्थित नरवाजोत एक्सटेंशन के पास के किमी 0.500 से किमी 1.000 के बीच के 500 मीटर के हिस्से को कटान के जद में ले लिया था। इससे यहां बांध को काफी क्षति पहुंची थी। बांध को बचाने के लिए अभियंताओं को लंबे समय तक मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं कटान के चलते किसानों की सैकड़ों एकड़ में बोई गई फसल व उपजाऊ भूमि भी कटान की भेंट चढ़ गई थी। मंगलवार से नदी का जलस्तर कम होने से अब बाढ़ व कटान का खतरा कम होने लगा है और ग्रामीणों के साथ बाढ़ खंड के अभियंताओं ने भी राहत की सांस ली है।

यही नहीं नरवाजोत के किमी 1.000 और किमी 1.700 पर बने पुराने ठोकर के साथ भंगी टोला, दहारी टोला, तवकल टोला, जवही दयाल, मुसहर बस्ती व विरवट कोन्हवलिया स्थित बांध पर से भी पानी का दबाव कम होना शुरू हो गया है। बाढ़ खंड सेवरही के एसडीओ दीपरतन सिंह ने बताया कि गंडक नदी का डिस्चार्ज सामान्य होने की ओर अग्रसर है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed