फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Friends being prepared to deal with the disaster

आपदा से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे मित्र

Sun, 31 Jul 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Friends being prepared to deal with the disaster
आपदा से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे मित्र
विज्ञापन

- बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों को डूबने से बचाने के साथ आपदा से निपटने की देंगे जानकारी
- तैयार की जा रही टीम, 93 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित करके दी गई जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में आपदा से निपटने के लिए आपदा मित्रों को तैयार किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर डूबने की घटनाओं की रोकथाम में आपदा मित्र सहयोग करेंगे। खड्डा और तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में 93 आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया है।
बरसात में गंडक का पानी बढ़ने पर खड्डा और तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गांव प्रभावित होते हैं। इन गांवों में पहले से आपदा न्यूनीकरण की तैयारी न होने से भारी नुकसान होता है। ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए जिले भर में वर्ष 2023 तक कुल पांच सौ आपदा मित्र बनाने का लक्ष्य तक निर्धारित किया गया है। पहले चरण में जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने खड्डा तहसील क्षेत्र में 43 और तमकुहीराज में 50 आपदा मित्र बनाए हैं। सभी आपदा मित्रों को बाढ़, भूकंप सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें प्राथमिक उपचार से लेकर आपदा प्रभावित व्यक्ति को अस्पताल कैसे पहुंचाया जाए? इस संबंध में प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण के बाद आपदा मित्रों को 13 प्रकार के उपकरण लाइफ जैकेट, टॉर्च, सीटी, जूता, मच्छरदानी और चाकू सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

खड्डा और तमकुहीराज तहसील क्षेत्रों में 93 आपदा मित्र बनाए गए हैं। आपदा से निपटने के लिए सभी को 12 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया है। नदी में जल भरने के दौरान डूबने की घटनाओं वाले स्थानों पर जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि प्रताप राय, विशेषज्ञ, जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed