फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fraud of 4.15 lakh in the name of sending abroad, case registered

विदेश भेजने के नाम 4.15 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Jun 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 4.15 lakh in the name of sending abroad, case registered
विदेश भेजने के नाम 4.15 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू बाजार का निवासी है आरोपी
छह युवकों को विदेश भेजने के नाम पर वसूले थे रुपये
उजारनाथ(कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के रहसू बाजार निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ पटहेरवा थाने की पुलिस ने ठीक का मुकदमा दर्ज किया है। उस पर विदेश भेजने के नाम पर छह युवकों से चार लाख पंद्रह हजार रुपये लेने का आरोप है। यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की गई है।

जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के गांव दोगरी मिश्र, मटियरा जगदीश और कठगरा थाना लार के अमित भारती, बेचू प्रसाद, दिलीप कुमार, ब्रजेश प्रसाद, संदीप यादव और सत्यप्रकाश कुशवाहा ने एसपी से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा था। युवकों ने बताया था कि वे बेरोजगार हैं। उनकी मुलाकात पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव रहसू बाजार निवासी शैलेश सिंह से हुई थी। उसने विदेश भेजने के लिए कहा तथा पासपोर्ट तथा चार लाख 15 हजार रुपये ले लिए। 15 दिन के अंदर कार्यालय का कार्य कराने के बाद विदेश भेजने का वादा किया, लेकिन तय सीमा के अंदर उसने विदेश नहीं भिजवाया। युवकों ने बताया कि 11 मई 2022 को पटहेरवा थाने में तहरीर देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एसपी धवल जायसवाल से मिलकर घटना के बारे में बताया गया। एसपी ने पटहेरवा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी शैलेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed