फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   four people was died in accident

रामपुर बगहा हादसा : देर रात चार और युवकों की मौत

Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
four people was died in accident
रामपुर बगहा हादसा : देर रात चार और युवकों की मौत
विज्ञापन

- मृतकों की कुल संख्या हुई पांच
- सगाई से लौटने के दौरान कार और ट्रैक्टर-ट्राली की हो गई थी टक्कर
- सभी देवरिया जिले के रुद्रपुर के निवासी हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। रामपुर बगहा में सड़क हादसे में बृहस्पतिवार देर रात चार और युवकों ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना उस समय हुई थी, जब लोग रामकोला के धर्मसमधा मंदिर से सगाई के बाद घर लौट रहे थे। मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है। वहीं अन्य घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि देवरिया जिले के रुद्रपुर के शिवाला वार्ड के रामकृपाल वर्मा के बेटे मनीष की शादी महराजगंज जिले में तय हुई है। बृहस्पतिवार को वर और कन्या पक्ष के लोग रामकोला के धर्मसमधा मंदिर में सगाई और गोदभराई की रस्म निभाने पहुंचे थे। मांगलिक कार्यक्रम में दूल्हे के साथी भी गए थे। देर शाम सगाई के बाद रुद्रपुर लौट रही कार रामपुर बगहा के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। स्विफ्ट डेजायर कार में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे। हादसे में कार पिचक गई और कार के अंदर सभी फंस गए। राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकला। उनमें प्यारेलाल वर्मा उम्र 26 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अभिषेक 19 वर्ष, रुद्रेश चौबे 18 वर्ष, अब्रेज अंसारी 18 वर्ष और जित्तू मद्धेशिया 19 वर्ष की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय देर रात मौत हो गई। जबकि गाड़ी चला रहे शिवकुमार, मनीष, सोनू और पवन गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी भी हालत नाजुक बनी हुई है। चारों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में हो रहा है। कार में दूल्हा मनीष अपने दोनों भाइयों अभिषेक और सोनू के साथ था, जिसमें छोटे भाई अभिषेक की मौत हो गई। सोनू और मनीष की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

रामकोला थाने के एसओ डीके सिंह ने बताया कि सभी पांचों युवकों का शव गोरखपुर से आ गया है। उनका पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में बने मोर्चरी हाउस में कराया जाएगा। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। अभी दुर्घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed