{"_id":"61801c6fd3923b174f6c8b5e","slug":"four-jhopari-burnt-in-fire-kushinagar-news-gkp415063395","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से चार झोपड़ियां जलीं, एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से चार झोपड़ियां जलीं, एक झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग लगने से चार झोपड़ियां जलीं, एक झुलसा
- जंगल जगदीशपुर गांव के जंगलगुर्दी टोला में आग लगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर गांव में आग लगने से चार झोपड़ियां जल गईं। आग बुझाने की कोशिश में एक व्यक्ति भी झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अनाज, कपड़ा और नकदी आदि भी जल गया।
बताया जा रहा है कि जंगल जगदीशपुर गांव के जंगलगुर्दी टोला में शंभू कुशवाहा की एक झोपड़ी में पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए रविवार रात अलाव जलाया गया था। उसकी वजह से तकरीबन नौ बजे झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने की कोशिश करें, राजेंद्र की झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गई। ग्राम प्रधान हरिलाल प्रजापति सहित अन्य लोग आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। इस दौरान 50 वर्षीय शंभू आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस आगलगी में शंभू और राजेंद्र की कुल चार झोपड़ियां जली हैं। घटना में दो साइकिल, फर्नीचर का सामान, कपड़ा और अनाज आदि जल गया है। सुबह ग्राम प्रधान हरिलाल प्रजापति व समाजसेवी अवधेश कुमार ने अग्नि पीड़ितों के घर पहुंचकर उनकी आर्थिक रूप से मदद की। लेखपाल धनंजय पांडेय ने पहुंचकर क्षति का आकलन किया।