{"_id":"5fd4f4398ebc3e3b5d78cec9","slug":"four-injured-in-road-accident-kushinagar-news-gkp376593280","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहनी गांव के पास हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहनी गांव के पास हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहनी गांव के पास हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के सोहनी गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। काफी देर बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो लोग निजी साधन से घायलों को लेकर कप्तानगंज सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
कप्तानगंज-परतावल मार्ग पर सोहनी गांव के सामने शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एक बाइक पर सवार चार लोग किसी वाहन की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी एसओ श्रवण कुमार यादव ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर फोन किया लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो मौजूद लोगों के सहयोग से सभी घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजा गया। डॉक्टर उमेश चंद्र यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल विवेक निवासी ढेकरी थाना घुघली की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।