फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four accused arrested for beating bank branch manager

बैंक के शाखा प्रबंधक की पिटाई के चार आरोपित गिरफ्तार

Sat, 07 May 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for beating bank branch manager
बैंक के शाखा प्रबंधक की पिटाई के चार आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मंशाछपरा चौराहा के पास हुई थी घटना
छितौनी (कुशीनगर)। हनुमानगंज थानाक्षेत्र के मंशाछपरा चौराहा के आगे शुक्रवार देर शाम बड़ौदा यूपी बैंक की छितौनी शाखा के प्रबंधक और एक सहयोगी की डंडे से पिटाई करने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। करीब छह की संख्या में हमलवारों ने चार पहिया वाहन से ओवरटेक कर शाखा प्रबंधक और दैनिक वेतनभोगी कर्मी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी थी। पकड़े गए आरोपित और शाखा प्रबंधक गोरखपुर के रहने वाले हैं।
बड़ौदा यूपी बैंक की छितौनी शाखा के प्रबंधक निशांत कुमार ने शुक्रवार रात थाने में तहरीर देकर बताया था कि बैंक बंद कर दैनिक भोगी कर्मचारी सुरेंद्र सिंह के साथ नेबुआ अपनी चार पहिया वाहन से जा रहे थे। मंशाछपरा गांव के चौराहा के आगे एक सफेद रंग के चार पहिया वाहन में सवार हमलावरों ने ओवरटेक कर गाड़ी रोक दी और दरवाला खोलकर अपनी गाड़ी से बेत की लाठी निकालकर मारने लगे। इससे उनके सहयोगी कर्मचारी सुरेंद्र सिंह को भी चोट लगी। राहगीरों ने एसओ हनुमानगंज को सूचना दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर चार हमलावरों को पकड़ लिया। चार पहिया वाहन समेत थाने लाए। हनुमानगंज पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाने के एसओ संतोष कुमार यादव ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मंगेश जायसवाल मिचाइन टोला, रघुनाथपुर, टिकरिया थाना-गुलहरिया गोरखपुर, शनि कुमार निषाद वनस्पति बाजार, परमेश्वरपुर, थाना चिलुआताल, गोरखपुर, राकेश कुमार मिश्रा निवासी वनसपति बाजार, रामपुर गोपालपुर, गोरखपुर और अजय कुमार दरघट बाजार, चिलुआताल, गोरखपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed