फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   found 657 tortoise and three smuglar arrest

657 कछुए बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Thu, 18 Nov 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
found 657 tortoise and three smuglar arrest
657 कछुए बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

- खिरकिया-बांसी मार्ग पर सोहरौना गांव के पास कछुए से लदा पिकअप पकड़ा गया
- एक महीने की भीतर दूसरी बार पकड़े गए तस्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/जटहां बाजार। कोतवाली पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को खिरकिया-बांसी मार्ग पर कछुओं से लदा एक पिकअप पकड़ा। उसमें 22 बड़े और 625 छोटे सहित कुल 657 कछुए लादे गए थे। पिकअप से तीन तस्कर भी पकड़े गए। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। ये तस्कर सुल्तानपुर से आ रहे थे और बिहार होते बंगाल जाने की फिराक में थे। एक महीना में दूसरी बार कछुए बरामद हुए हैं।

पुलिस ने जिन तीन तस्करों को कछुओं के साथ गिरफ्तार किया है, उनका नाम राजमणि पांडेय निवासी सुल्तानपुर, राकेश कुमार निवासी बासपार जिला महराजगंज और अरुण कुमार निवासी धौरहरा जिला उन्नाव है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में कोतवाल निर्भय सिंह, एसआई बांसी वेदप्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल सत्यनारायण राय, कांस्टेबल नरेंद्र यादव, अखिलेश यादव शामिल थे। वहीं वन विभाग से वन दरोगा रामध्यान पांडेय, फारेस्ट गार्ड डीपी यादव, आकाश तिवारी, संदीप पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed