{"_id":"69518d7badc510b4dc00aa1f","slug":"former-pm-atal-was-a-visionary-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-151632-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युगद्रष्टा थे पूर्व पीएम अटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युगद्रष्टा थे पूर्व पीएम अटल
Mon, 29 Dec 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कहा कि अटल बिहारी राजनेता ही नहीं, बल्कि युगद्रष्टा भी थे। उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाई। विशिष्ट अतिथि समीर त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनशैली, सादगी और राष्ट्रप्रेम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इसके अलावा विधायक विनय प्रकाश गौड़, पूर्व विधायक शंभू चौधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि विजय खेतान, जय प्रकाश उपाध्याय, राम प्रताप सिंह, राधेश्याम दीक्षित, चेयरमैन नवरंग सिंह, रंजन पासवान ने भी संबोधित किए। इसके पूर्व शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा व संचालन जिला मंत्री रामगोपाल गुप्त ने किया।