फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Former Myanmar national Nandka granted Indian citizenship.

Kushinagar News: म्यांमार के पूर्व नागरिक नंदका को मिली भारतीय नागरिकता

Wed, 22 Jul 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 22 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Former Myanmar national Nandka granted Indian citizenship.
भारत के नागरिकता सौंपते एसडीएम वैभव मिश्रा।स्रोत-सोशल मीडिया
कसया(कुशीनगर)। म्यांमार के नागरिक रहे नंदका को भारतीय नागरिकता प्रदान कर दी गई है। मंगलवार को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा ने उन्हें भारतीय नागरिकता पंजीकरण प्रमाण-पत्र सौंपा।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। गृह मंत्रालय की ओर से जारी नागरिकता पंजीकरण प्रमाण-पत्र के आधार पर भंते नंदका को भारतीय नागरिक के रूप में पंजीकृत किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के गृह (वीजा) अनुभाग-2 के निर्देशों के अनुपालन में सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपा गया। एडीएम वैभव मिश्रा ने नंदका को भारतीय नागरिकता मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब उन्हें भारतीय संविधान एवं कानून के तहत प्राप्त सभी अधिकारों के साथ नागरिक के दायित्वों का भी पालन करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रमाण-पत्र वितरण की प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार पूरी कर ली गई है और इसकी सूचना शासन को भी भेजी जाएगी।
प्रशासन के अनुसार, नंदका पहले म्यांमार के नागरिक थे। उनके आवेदन का परीक्षण और सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भारत सरकार ने नागरिकता प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed