फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   former chairman did silent satyagraha

पूर्व चेयरमैन ने किया मौन सत्याग्रह

Wed, 11 Aug 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
former chairman did silent satyagraha
पूर्व चेयरमैन ने किया मौन सत्याग्रह
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन बोले, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कस्बा के गांधी चबूतरे पर पूर्व चेयरमैन ने 11वें दिन मौन सत्याग्रह किया। उन्होंने सेवरही नगर पंचायत में जर्जर सड़कों के निर्माण, जल निकासी और सफाई व्यवस्था की मांग की।

मौन सत्याग्रह कर रहे पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल ने कहा कि कस्बा के पश्चिमी रेलवे ढाले से चनरी चौराहा तक, आजाद चौक से पुरानी पुलिस चौकी चौराहा तक सीसी रोड समेत अन्य मोहल्लों की सड़कें समय पर मरम्मत नहीं होने से बदहाल हो चुकी हैं। जल निकास और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने से लोगों के घरों से निकाला गंदा पानी सड़कों पर ही फैला रहता है। नगर पंचायत के विस्तार क्षेत्र में शामिल सुमही संतपट्टी समेत अन्य गांवों की सड़कों पर गंदा पानी लगा रहता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्हें चेताया कि इन समस्याओं का समाधान जब तक नहीं होगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मक्खन जायसवाल, संजय गुप्ता, सूर्यनाथ सिंह, सलीम आलम, मनोज गुप्ता, मोहम्मद हसनैन आदि मौजुद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed