फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Food industry will make you self-reliant, income will increase

खाद्य उद्योग आपको बनाएगा आत्मनिर्भर, बढ़ेगी आय

Thu, 29 Sep 2022 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Food industry will make you self-reliant, income will increase
खाद्य उद्योग आपको बनाएगा आत्मनिर्भर, बढ़ेगी आय
विज्ञापन

जनपद में संचालित है प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग प्रसंस्करण उन्नयन योजना
मसाला उद्योग, आटा चक्की, अचार निर्माण, बेकरी का व्यवसाय बनाएगा आत्मनिर्भर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। खाद्य उद्योग विभाग अब ‘आपको’ आत्मनिर्भर बनाएगा। इसके लिए जिले में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग प्रसंस्करण उन्नयन योजना शुरू की गई है। अनुदान पर ऋण लेकर युवा मसाला उद्योग, आटा चक्की, अचार निर्माण, बेकरी आदि व्यवसाय शुरू कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
इस योजना में उद्योग लगाने पर बैकों से न केवल ऋण मिल जाएगा, बल्कि इस पर 35 प्रतिशत तक का अनुदान भी मिलेगा। जिले में 95 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था। इनमें से छह का ऋण स्वीकृत भी हो गया है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने व्यक्तिगत सूक्ष्म उद्यमों की प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए 29 जून 2020 को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना शुरू की थी।
विज्ञापन

इसके जरिए सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के उन्नयन के लिए वित्तीय, तकनीकी और व्यावसायिक सहायता प्रदान किए जाते हैं। खाद्य प्रसंस्करण के तहत आने वाले मसाला उद्योग, आटा चक्की उद्योग, अचार, पापड़, नमकीन, बेकरी से संबंधित खाद्य सामग्री निर्माण, तेल मिल स्थापना, मिठाई निर्माण, दूध से जुड़े हुए सभी प्रकार के खाद्य निर्माण, जेम जेली और टमाटर सास समेत खाद्य प्रसंस्करण के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकार की खाद्य सामग्री के निर्माण के लिए ऋण देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त इस पर 35 फीसदी अनुदान देने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अधिकतम दस लाख रुपये तक की सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है। इसका लाभ लेने वाले इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। जनपद में इस योजना से 124 लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। उद्यान विभाग को 95 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से छह लोगों का आवेदन स्वीकृत हो गया है।

...
कोट
इस योजना से 124 लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। 95 आवेदन प्राप्त हुए हैं। छह लोगों का ऋण स्वीकृत हो गया है। 31 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। दस लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। सरकार का पूरा जोर खाद्य वस्तुओं के उद्योग को बढ़ावा देना और उससे जुड़े लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाना है।
-कृष्ण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
...
दो पीपी फोटो
पीएमएफएमई योजना बेरोजगार युवकों के लिए लाभप्रद होगी। अपना खुद का रोजगार स्थापित कर लेने से आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।
संजय कुमार गौंड़, रोंवारी
...
सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी नहीं आ रही है। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद भी बेरोजगारी से जूझना पड़ रहा है। इस तरह की योजनाएं आर्थिक तंगी दूर करेगी।
सुनील भारती, बेतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed