फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Follow the instructions of the Election Commission'

‘निर्वाचन आयोग के निर्देशों का करें पालन’

Sun, 09 Jan 2022 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
'Follow the instructions of the Election Commission'
‘निर्वाचन आयोग के निर्देशों का करें पालन’
विज्ञापन

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम की मौजूदगी में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों स्रद्ध बैठक हुई। इसमें छठे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में चर्चा कर चुनाव आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किए जाने की बात कही गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एस. राजलिंगम ने कहा कि जिले में छठे चरण में विधानसभा चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और कोविड गाइडलाइन का शत-प्रतिशत सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा। पब्लिक रूट, चौराहों व गलियों में किसी भी प्रकार की बैठक व नुक्कड़ नाटक आदि आयोजित नहीं किए जाएंगे। यदि कोई भी व्यक्ति या उम्मीदवार आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान एसपी सचिंद्र पटेल, एडीएम देवीदयाल वर्मा, बसपा नेता सुभाष भाष्कर, बीजेपी नेता केशवनाथ उपाध्याय, सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव रामलखन यादव, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष रामभवन राय, श्रीनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed