फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fog slows down trains, passengers face difficulties in the cold weather.

Kushinagar News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, ठंड में यात्री परेशान

Mon, 05 Jan 2026 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down trains, passengers face difficulties in the cold weather.
कप्तानगंज। कोहरे के चलते बढ़ी ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। वहीं गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर संचलित ट्रेनों की गति धीमी कर दी है। इसके चलते इस रेल मार्ग पर संचालित लंबी दूरी की करीब सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन

छपरा अमृत भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब रही। सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2:10 घंटे विलंब रही। लखनऊ से कप्तानगंज तक आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

देरी के चलते यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी के अलावा ट्रेन की प्रतीक्षा में रेलवे स्टेशन पर बैठे लोगों को ठंड में परेशान होना पड़ा। गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थाने रूट से होकर गुजरने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट, सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, पूर्वाचल एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े और छोटे शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है, लेकिन कोहरे के चलते ट्रेन विलंब से पहुंचने के चलते यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेन कोहरे के कारण विलंब से चल रही हैं। इसके चलते यात्री इस कड़ाके की ठंड और गलन के चलते ठिठुरे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed