Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flood water entered two hamlets, more than 60 families took shelter on the dam.

Kushinagar News: दो टोलों में घुसा बाढ़ का पानी, 60 से अधिक परिवारों ने ली बंधे पर शरण

Tue, 01 Oct 2024 05:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 01 Oct 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Flood water entered two hamlets, more than 60 families took shelter on the dam.
तमकुहीरोड। सेवरही ब्लॉक के जवही दयाल के ततवा टोला और अहिरौलीदान के डीह टोला में उफनाई गंडक का पानी घुस गया है। दोनों टोलों के 60 से अधिक परिवारों को बंधे पर शरण लेनी पड़ी। किनारे बंधे पर शरण लेने पहुंचे गांव वालों को पूरी रात नींद ही नहीं आई। तहसील प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और बारिश से बचाने के लिए प्लास्टिक का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सेवरही ब्लॉक का जवही दयाल ग्राम सभा का ततवा टोली और अहिरौलीदान ग्राम सभा का डीह टोला बड़ी गंडक नदी के किनारे बसा है। इसके चलते इन गांवों के लोगों को हर साल बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ती है। जैसे ही गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि होती है तो नदी के मुहाने पर बसे इन टोलों में बाढ़ का पानी घुस जाता है और पानी रहने तक टोलों के लोगों की दिनचर्या प्रभावित रहती है। शनिवार की रात में वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से अत्यधिक पानी नदी में डिस्चार्ज किया गया था।
विज्ञापन


करीब 20 परिवारों वाले ततवा टोली में केवलदास, सूर्यबली, दशरथ दास, बाबूराम, शंभू, किशोर, लवकुश, नरेश समेत सभी के घरों में पानी घुस गया। इसी तरह डीह टोले में भी करीब 50 परिवारों के लोग रहते हैं। टोले में पानी घुस जाने के कारण प्रमोद सिंह, प्रकाश राय, विनोद सिंह, काली राय, उमेश सिंह, मिथलेश राय, कलेक्टर सिंह आदि के घरों में बाढ़ का पानी लगा हुआ है। दोनों टोलों में सड़कों पर कमर तक पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों को आवागमन के साथ कई तरह की दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ततवा टोली और डीह टोले के लोग रविवार की शाम से ही बंधे पर शरण लेकर रहने को मजबूर हैं। एसडीएम विकास चंद्र के निर्देश पर सभी परिवारों में प्लास्टिक का तिरपाल मुहैया कराया गया ताकि उन्हें खुले आसमान के नीचे न रहना पड़े। रात और सुबह के वक्त बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। नदी के जलस्तर में कमी होने लगी है। इसको लेकर बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि नदी का पानी गांव से निकल जाएगा तो वे घरों को लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed