फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flood of faith in goddess temples

Kushinagar News: देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 23 Mar 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 23 Mar 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Flood of faith in goddess temples
फोटो
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र : मंदिर परिसर में सजी रहीं दुकानें, मेले जैसा रहा माहौल
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला व पुरुषों के लिए की गई बैरिकेडिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बुधवार से शुरु हुए चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ पड़े। सुबह से मंदिरों में दर्शन-पूजन का दौर शुरू हो गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला और पुरुषों की अलग- अलग लाइन के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। मंदिर परिसरों में सजीं पूजा सामग्री की दुकानों से लोगों ने कपूर, अगरबत्ती, प्रसाद आदि की खरीदारी कर मां दुर्गा को अर्पित करके पूजा-अर्चना की।
देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिरों में आयोजन समितियों की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं। पडरौना नगर के प्राचीन दुर्गा मंदिर, बुढि़या माता मंदिर, अंबे मंदिर, छावनी के दुर्गा मंदिर व हठी माता मंदिर, पडरौना से सटे बलुचहां के लखरांव मंदिर, खिरकिया माता मंदिर सहित आसपास के देवी मंदिरों में लोग दर्शन-पूजन करने पहुंचते हैं। सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने कपूर, अगरबत्ती, प्रसाद, फल आदि मां दुर्गा को अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की।
विज्ञापन

लोगों ने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। कई मंदिरों में मेला भी लगा, जहां खिलौनों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुबेरस्थान संवाद के अुनसार नवरात्र के प्रथम दिन प्राचीन शक्ति पीठ खन्हवार देवी मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की। मंदिर के पुजारी पंडित गिरीश चंद पांडेय उर्फ मुन्ना बाबा सहयोगियों के साथ व्यवस्था में लगे रहे। सोरहवा स्थिति धरवनिया मां मंदिर, प्राचीन शिव शक्ति मंदिर कुबेरधाम, जल्पा माई, अमवां बुजुर्ग, मसान स्थान और बसडीला पांडेय आदि देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा की।
रामकोला संवाद के अनुसार धर्म समधा देवी मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों की भीड़ लग गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंबरीश कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी लालमन तिवारी ने दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया।

तमकुहीरोड संवाद के अनुसार सेवरही के बेलवा माता मंदिर आजाद नगर, डीह भवानी मंदिर दवनहा, छतुवनिया माता मंदिर अवदान टोला, जालपा माता मंदिर कत्तौरा, सोना भवानी माता मंदिर ठकरहा, बसई देवी भवानी मंदिर जगदीशपुर, पिंडी भवानी मंदिर जानकीनगर, काली माता मंदिर आंबेडकर नगर, अष्ठभुजी भवानी मंदिर व्रह्मपुर आदि सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed