फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   flaing team MDM

प्रदेश के बेसिक शिक्षा मित्र बोले- फ्लाइंग टीम करेगी एमडीएम की जांच

Fri, 08 Nov 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
flaing team MDM
फ्लाइंग टीम करेगी एमडीएम की जांच
विज्ञापन

कसया। प्रदेश में एमडीएम की मानीटरिंग के लिए एडी बेसिक के नेतृत्व में फ्लाइंग टीम का गठन किया गया है। यह टीम स्कूलों में पहुंचकर मीनू के मुताबिक एमडीएम की जांच कर रही है। कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है।
शुक्रवार को प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा मृतक आश्रितों को योग्यता के मुताबिक काम दिया जाएगा। अंतरजनपदीय स्थानांतरण नीति को जल्द पूरा कर लिया जाएगा, जो मार्च में पूरी तरह लागू हो जाएगा। सैनिकों की पत्नियों, गंभीर बीमारियों से पीड़ितों, दिव्यांगजनों को उनकी मनमर्जी से स्थानांतरित करने का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनपीआरसी और बीआरसी व्यवस्था खत्म कर विषय विशेषज्ञों की व्यवस्था की जाएगी। जिला स्तरीय टीम बनेगी, जो जांच कर शिक्षा व शिक्षण कार्य को पूरा कराएगी। परिषदीय विद्यालयों में अब प्रार्थना के बाद 15 मिनट योगा होगा। अभिव्यक्ति का कार्यक्रम जनवरी में तीन से दस तारीख तक किया जाएगा। अंतिम पीरियड खेल का होगा। लाइब्रेरी, किचन, गार्डेन आदि का भी इंतजाम होगा। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी के लिए निष्ठा व दीक्षा एप भी लागू है। जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ मामले में जांच चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि आरोपों में संलिप्त पाए जाने वाले किसी को नहीं बख्शा जाएगा। कहा नियुक्ति के मामले में जांच पूरा होते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक पवन केडिया, जटाशंकर त्रिपाठी, गंगा सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष जेपी शाही, सुधीर राव, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश वर्मा, सत्येंद्र राव्र, अजय गोविंद राव शिशु, मनोज मिश्र, अमित राव ऊर्फ सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed