{"_id":"620d3514091c9b7f3c2fa672","slug":"five-new-people-found-corona-infected-kushinagar-news-gkp427158691","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नए लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नए लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच नए लोग कोरोना संक्रमित मिले
तीसरी लहर में अब तक 802 लोग हो चुके हैं संक्रमित
कुशीनगर। जनपद में कोरोना से संक्रमित पांच नए लोग मिले। इन्हें लेकर जनपद में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 56 है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर में कुल 802 लोग संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बुधवार की शाम को बताया कि 4,353 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि 3,420 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 3,415 निगेटिव और पांच पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में फाजिलनगर क्षेत्र से एक, खड्डा से एक, सेवरही से एक, तमकुही से एक और अन्य क्षेत्र से एक व्यक्ति शामिल है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 56 हो गई है।
सीएमओ ने बताया कि जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या सात है। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में 1,88,100 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 802 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 739 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.43 प्रतिशत और ठीक होने वालों की दर 91.34 प्रतिशत है। मृत्यु दर 0.86 प्रतिशत हो गई है। सीएमओ ने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।