{"_id":"61f0394136557b545651333a","slug":"five-including-husband-accused-of-gang-rape-kushinagar-news-gkp424915538","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति सहित पांच पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
पिपरा बाजार(कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र की एक महिला पति सहित पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने मंगलवार शाम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
महिला के मुताबिक उसका पति से तलाक हो चुका है। इसके बाद महिला की तरफ से पति के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद पति बार-बार सुलह के लिए दबाव बना रहा था। आरोप है कि सोमवार दोपहर में महिला घर पर अकेली थी। उसी दौराना पति चार लोगों को लेकर पहुंचा और कमरा बंद कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह बेहोश हो गई। उसके बाद बाइक से लेकर चले गए और मिश्रौली के बगल में फेंककर भाग गए। राहगीरों ने उसे घर पहुंचाया। होश में आने पर उसने घटना की जानकारी दी।
नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि मामला पेशबंदी का है। जिस पर आरोप लग रहा है, उससे तीन तलाक हो गया है। उनका कहना है कि महिला का आरोप गलत है।