{"_id":"623e006f49d433585c7d73bb","slug":"five-cattle-died-within-24-hours-kushinagar-news-gkp431071996","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे के भीतर पांच मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे के भीतर पांच मवेशियों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे के भीतर पांच मवेशियों की मौत
गांव में कैंप लगाकर पशुओं का इलाज करने की मांग
गंगुआ बाजार(कुशीनगर)। क्षेत्र के गांवों में मवेशियों में फैली बीमारी बढ़ती जा रही है। दो दिनों में इस क्षेत्र के करीब 25 नए मवेशी बीमार हुए हैं। 24 घंटे के भीतर एक पड़िया व एक बछड़ा और तीन बकरियां समेत कुल पांच मवेशियों की मौत हो गई है। गांव के लोग पशु पालन विभाग से कैंप लगाकर मवेशियों का इलाज कराने की मांग की है।
एक सप्ताह से क्षेत्र के गांवों में मवेशी बीमारी की चपेट में आने लगे। लोगों का कहना है कि अब तक करीब 300 मवेशी बीमार हो चुके हैं। बीमारी की वजह से कई मवेशियों की मौत हो गई है। हालांकि पशुपालक सरकारी डॉक्टर के अलावा प्राइवेट चिकित्सकों से मवेशियों का इलाज करा रहे हैं, लेकिन पशुपालकों को अपेक्षित राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात परसौनी खुर्द गांव के पशुपालकक राजमोहमद की पड़िया की मौत हो गई। इसी गांव के हारून मिया के बछड़े की भी शुक्रवार भोर में मौत हो गई। इस गांव में तीन बकरियों की भी बीमारी से मरने की सूचना मिली रही है। गांव के झगरू, हबीब, सलीम, अहमद मिया, बशिष्ट, सुमंत आदि ने गांव में पशु पालन विभाग से कैंप लगाकर पशुओं की इलाज कराने की मांग की है।