{"_id":"61db0c265bbf30115352065d","slug":"five-arrested-for-hunting-nilgai-kushinagar-news-gkp423085011","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय के शिकार के आरोप में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय के शिकार के आरोप में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलगाय के शिकार के आरोप में पांच गिरफ्तार
धुनवलिया कांटी जंगल में की गई कार्रवाई
तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के गांव धुनवलिया कांटी जंगल में रविवार सुबह जाल बिछाकर नीलगाय का शिकार करने वाले पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान आरोपितों की तरफ से नीलगाय पर फायरिंग करने की भी बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह पांच आरोपित कांटी जंगल में जाल बिछाकर नीलगाय का शिकार करने की फिराक में थे। इनमें से एक ने नीलगाय पर फायरिंग कर दी। नीलगाय गोली से बच गई, लेकिन फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग सन्न रह गए। किसी ने इसकी सूचना मधुरिया चौकी प्रभारी अवधेश सिंह को दी।
सूचना पर चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ जंगल में पहुंच गए। पुलिस देखकर आरोपित भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पांच आरोपितों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपित ग्राम मैनपुर नीगापट्टी थाना कसया के निवासी हैं। इनके पास से एक चाकू, व बोरी पुलिस ने बरामद किया है। इस संबंध में एसओ जयप्रकाश पाठक ने कहा कि पकड़े गए आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फायरिंग की बात निराधार है।