फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   first time vote

Kushinagar News: पहली बार वोट देने पहुंचे युवक और युवतियां

Fri, 05 May 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 05 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
first time vote
मतदान करने के बाद युवक और युवतियों ने कहा कि देश का नागरिक होने पर है गर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मतदान लोकतंत्र की पहचान होती है। जिस देश में जितना अधिक मतदान होता है, उस देश का लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होता है। पडरौना नगर के अलावा जिले के विभिन्न नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद के चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे युवक और युवतियों में पहली बार मतदान करने को लेकर खासा उत्साह दिखा। युवक और युवतियों ने कहा कि देश का नागरिक होने पर गर्व महसूस हो रहा है। आने वाले सभी चुनाव में जरूर मतदान करेंगे।

कुछ माह पहले जब मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रपत्र मांगे गए तभी से मतदान को लेकर मन में उत्साह था। आज पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर का प्रतिनिधि चुनने का मौका मिला है। इसको लेकर काफी उत्साह है।
विज्ञापन

- रिया, पडरौना
कुछ दिन पहले मतदाता सूची में नाम होने की जानकारी परिवार के लोगों ने दी। उसी दिन से इस पल का इंतजार था। पहली वोट देने के उत्साह में सुबह पांच बजे ही जाग गई हूं। वोट देकर अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंजलि, पडरौना

मतदान लोकतंत्र की पहचान होती है। इसके पहले लोगों को मतदान करने के लिए जाते हुए देखने पर मन में मतदान करने की ललक होती थी। उत्साहित मन से मतदान करने पहुंची हूं।
- प्रियंका यादव, पडरौना

मतदाता सूची में नाम होना देश की नागरिकता को दर्शाता है। इस बार मेरा भी नाम मतदाता सूची में है। पहली बार वोट देकर खुद को देश का नागरिक होने पर गर्व हो रहा है।
-मुकेश मोदनवाल, पडरौना
परिवार के बड़े लोगों से मतदान के महत्व के बारे में काफी वर्षों से सुनती आ रही हूं। आज पहली बार वोट देने का मौका मिला है। अब इसके बारे में समझने का मौका मिला है।
- आदर्शिता मोदनवाल, पडरौना

लोकतंत्र के लिए एक-एक वोट का महत्व होता है। इस बात की समझ अब हो रही है। मतदाता सूची में नाम आने की जानकारी होने के बाद से ही मतदान के लिए उत्साहित था।
-अर्जुन रौनियार, पडरौना

अंगुली पर लगी स्याही केवल इस बात की निशानी नहीं है कि आपने मतदान किया है, बल्कि इस बात का द्योतक है कि आप देश के नागरिक हैं। खुद की भागीदारी से प्रसन्नता महसूस कर रही हूं।
- कुमकुम जिंदल, पडरौना

देश के विकास में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। मतदाता सूची में नाम आने के दिन से ही मतदान को लेकर मन में उत्साह था। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद अच्छा ले रहा है।
- नीलम साहनी, पडरौना
मतदाता सूची में नाम दर्ज होना देश के जिम्मेदार नागरिक होने का द्योतक है। इस उत्साह के साथ पहली बार मतदान करने आई हूं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना चाहिए।
- प्रियंका शर्मा, पडरौना।

मन में काफी उत्साह है। अपने पसंद के प्रत्याशी का चुनाव कर लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभा रही हूं। पहली बार मतदान करने पर अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है।

-काजल, खड्डा
सबसे छोटी कद की युवती ने किया मतदान
फोटो है।
फाजिलनगर/रहसू बाजार। नगर पंचायत फाजिलनगर के काजीपुर के वार्ड संख्या पांच निवासी जिले की सबसे छोटी कद की रुखसाना खातून ने बृहस्पतिवार को बूथ संख्या एक पर पहुंचकर मतदान किया। उनकी उम्र 33 वर्ष है, लेकिन उनका कद दो फीट है। वह अपने पिता हदीश के साथ मतदान करने बूथ पर पहुंची थीं। उन्होंने मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए प्रत्येक व्यक्ति से मतदान करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed