फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   first flight canceled

नए शेड्यूल की स्पाइस जेट की पहली फ्लाइट निरस्त

Sat, 15 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
first flight canceled
नए शेड्यूल की स्पाइस जेट की पहली फ्लाइट निरस्त
विज्ञापन

अब कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सप्ताह में छह दिन भरेगी उड़ान
कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्पाइस जेट की तरफ से घोषित नए शेड्यूल की पहली उड़ान निरस्त हो गई है। यह प्लाइट पुराने शेड्यूल के मुताबिक कुशीनगर-दिल्ली की उड़ान सेवा सप्ताह में चार दिन चलती थी। इसे बढ़ाकर छह दिन के लिए किया गया है। सप्ताह में केवल मंगलवार को उड़ान सेवा बंद रहेगी।

एयरपोर्ट के निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि नया शेड्यूल 15 जनवरी से लागू होने वाला था, लेकिन फ्लाइट के सापेक्ष यात्री नहीं मिलने के चलते उड़ान रद्द हो गई। उड़ान के समयसारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कुशीनगर-दिल्ली रूट पर विमानन कंपनी स्पाइस जेट का 78 सीटर विमान उड़ान भर रहा है। यह सेवा अब तक सप्ताह में चार दिन चल रही है। रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हो रही उड़ान में विमान की सभी सीट फुल जा रही है। इसे लेकर कंपनी ने उड़ान का छह दिन शेड्यूल जारी किया था। नए शेड्यूल के अनुसार उड़ान शनिवार से आरंभ होने वाली थी, लेकिन यात्री सीट के हिसाब से नहीं मिले। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से फ्लाइट रद्द की गई है। आगे की प्लाइट नियमित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed