फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fired Women Died in medical college

बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव के सोहनपुर टोला की निवासी थी

Thu, 24 Jun 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Fired Women Died in medical college
संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत
विज्ञापन

रामकोला (कुशीनगर )। थाना क्षेत्र के बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव के सोहनपुर टोला में 21 जून को संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी विवाहिता की बुधवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मां की तहरीर पर रामकोला थाने की पुलिस ने पति, सास-ससुर, ननद सहित नौ लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

रामकोला थाना क्षेत्र के ही लालाछपरा गांव की निवासी जरीना खातून ने अपनी तहरीर में बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी नाजिया खातून का निकाह 30 दिसंबर 2020 को बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव के सोहनपुर टोला निवासी आस मोहम्मद से की थी। अपनी क्षमता के अनुसार सामग्री देकर उसे विदा किया था। आरोप है कि ससुरालवाले दहेज की हमेशा मांग करते थे। आरोप है कि 21 जून को ससुरालवालों ने मिलकर उसे जला दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे तो गंभीर रूप से झुलसी नाजिया को जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बुधवार को पति, सास-ससुर, ननद सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पति को पुलिस पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

रामकोला थाने के एसओ डीके सिंह ने बताया कि ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पति को थाने लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed