{"_id":"62093860d48f0a0af1776fa8","slug":"fired-in-jhopari-kushinagar-news-gkp426831717","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में आग लगने से बेटी की शादी के लिए रखे सामान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में आग लगने से बेटी की शादी के लिए रखे सामान जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोपड़ी में आग लगने से बेटी की शादी के लिए रखे सामान जले
- मवेशी भी आए चपेट में, भैस झुलसी, तीन बकरियां जलकर मरीं
- आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी क्षेत्र के दोघरा गांव में शनिवार मध्यरात्रि अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। आग में गृहस्थी के सभी सामान के साथ बेटी की शादी के लिए रखे गए सामान भी जलकर नष्ट हो गए। आग की लपटों में भैंस गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि तीन बकरियां जलकर मर गईं।
दोघरा गांव के अवरही दक्षिण टोला निवासी महंत यादव की झोपड़ी थी, जिसमें वह परिवार के साथ गुजर-बसर करते थे। वह पशुपालन कर जीविका चलाते थे। उन्होंने बताया कि रोज की तरह शनिवार रात भी पूरा परिवार भोजन करने के बाद सो गया था। रात करीब 12 बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। जब परिवार के लोगों की नींद टूटी तो किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले। शोर मचाने पहुंचे लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की। जब तक आग बुझी, घर का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया था। उन्होंने बताया कि अपनी पुत्री अंजली की शादी के लिए सामान एवं कुछ जेवरात घर में रखे थे। वह सब जल गए।