फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fire

कपड़े, किराने की दुकान में देर रात लगी आग

Thu, 08 Apr 2021 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
fire
कपड़े, किराने की दुकान में देर रात लगी आग
विज्ञापन

तीन घंटे की मशक्कत के बाद अग्निशमन दल के तीन टीमों ने बुझाई आग, कप्तानगंज के चांदनी चौक की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। नगर पंचायत के वार्ड 15 पूर्वी सुभाष नगर (चांदनी चौक) में एक मकान में लगी आग ने इसी भवन में संचालित कपड़े और किराने की दुकान को भी चपेट में ले लिया। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की सूचना पर अग्निशमन दल की तीन टीमें, पुलिस टीम और नगर पंचायत के कर्मी पहुंचे। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। आग से दोनों दुकानों का सारा सामान व नकदी आदि जल गया। वहीं घर में क्षति हुई है।
वार्ड 11 आर्य समाज मंदिर मोहल्ला निवासी दीनानाथ अग्रहरि चांदनी चौक स्थित कपड़े और किराने की दुकान बंद कर मंगलवार शाम घर चले गए। रात दो बजे शार्ट सर्किट से दुकानों में आग लग गई। तेज लपटें देखकर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने एसओ को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिसकर्मी व नगर पंचायत के कर्मचारी आग बुझाने पहुंचे। तब तक लपटें इतनी तेज हो गई थी और आग बुझाने में मुश्किल आ रही थी। कप्तानगंज थाने में मौजूद अग्निशमन टीम के अलावा पडरौना और हाटा से भी एक एक टीम बुलाई गई। करीब तीन घंटे के परिश्रम के बाद सुबह पांच बजे आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार दीनानाथ अग्रहरि ने बताया कि बगल में चाचा राजेश कुमार अग्रहरि रहते हैं, उन्हाेंने आग लगने की सूचना दी। दीनानाथ के अनुसार, दुकान के सामने से बिजली का तार गया है जिसके तारों के आपस में टकराने से शार्टसर्किट से आग लगने की आशंका है। प्लास्टिक शीट में आग पकड़ने के कारण दुकान में आग पहुंच गई। आग से दोनों दुकानों में लाखों का नुकसान हुआ है। विद्युत उपकेंद्र कप्तानगंज के एसडीओ भोलानाथ का कहना है कि सप्लाई लाइन में कोई शार्ट सर्किट नहीं हुआ है। ऐसा लग रहा है कि दुकान की वायरिंग में शार्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन

एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों ने आग लगने की सूचना दी तो तुरंत ही पुलिस कर्मियों के साथ वे मौके पर पहुंचे और नगर पंचायत की कर्मचारियों को बुलाकर आग को फैलने से रोकने का उपाय शुरू किया गया। अग्निशमन दल की कप्तानगंज टीम के अलावा पडरौना व हाटा से भी टीम को बुलाया गया। अग्निशमन विभाग की तरफ से मौके पर पहुंचे एफएसएसओ सुग्रीव यादव, विश्वनाथ यादव, रामचंद्र यादव, कृष्णानंद चौरसिया, देवेन्द्र कुमार आदि आग बुझाने में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी का था संकट, 12 बार भरना पड़ा टैंक
आग बुझाने में लगे पुलिसकर्मियों ने बताया कि दुकान में कपड़े व सामान जलने के कारण आग बुझाने के लिए अधिक पानी की जरूरत थी। दमकल की तीनों बड़ी गाड़ियों का टैंक खाली हो गया तो और पानी की जरूरत पड़ी। आसपास पानी व्यवस्था नहीं होने के कारण कस्बे से बाहर पंपिंगसेट लगाकर गाड़ियों का टैंक भरा गया। कुल 12 टैंक पानी लगा तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
खाली कर दी थी दुकानें
घटना स्थल के बगल में स्थित दुकानों के स्वामी घनश्याम गुप्ता, अर्जुन चौरसिया, सचिन मोदनवाल, शमीम, संतोष अग्रहरि, मदन गुप्ता आदि ने आग के विकराल रूप को देखकर सामान बाहर निकाल दिया। भोर में जब आग बुझी तब इन दुकानदारों ने सामान रखा।
--------
विधायक ने दी सांत्वना
आग लगने की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरि, रमेश मोदनवाल, विपुल खेतान, दारा अग्रहरि, महेश अग्रहरि, सुरेंद्र गोंड़, रविंद्र गौंड़, रमेश जायसवाल, दीपक कसौधन, दुर्गेश जायसवाल, नसीरुद्दीन, डेबा मास्टर, इमदाद हुसैन आदि ने आग पर काबू पाने और मलबा हटाने में खासी मशक्कत की।

वहीं घटना की जानकारी होने पर रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से मिलकर सांत्वना दी। विधायक ने पीड़ित को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed