फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fire

आग से 25 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जली

Tue, 06 Apr 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
fire
कप्तानगंज ब्लॉक के कुंदूर व गंगराई गांव के बीच लगी आग
विज्ञापन

जानकारी मिलने ही रामकोला विधायक मौके पर पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार। कप्तानगंज ब्लॉक के कुंदूर और गंगराई गांव के सिवान में मंगलवार को आग से गेहूं की 25 एकड़ से अधिक फसल जल गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग बुझाई। जानकारी मिलने पर रामकोला विधायक समेत कई लोगों ने गांव पहुंचकर पीड़ित किसानों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
मंगलवार दोपहर 12 बजे गंगराई व कुन्दर गांव के किसान खेतों से वापस लौटे ही थे कि अचानक आग की लपटें और धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। शोर सुनकर बड़ी संख्या लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कुन्दूर निवासी विजय प्रताप सिंह का एक एकड़ 50 डिस्मिल, सावित्री का आधा एकड़, श्रीराम सिंह का आधा एकड़, सुनीता देवी का एक एकड़, संजीव का एक एकड़, सुरेश का एक एकड़, कमलकांत का डेढ़ एकड़, अनिल का डेढ़ एकड़, रणजीत का डेढ़ एकड़, प्रभंस का एक एकड़ समेत कई अन्य किसानों के खेत में तैयार गेहूं की फसल जल गई। आग लगने की सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल टीम पहुंची। तब तक लोगों ने आग बुझा दी थी। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने आग से 25 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलने की बात कही। हालांकि प्रभावित कुंदूर और गंगराई के टोला गदहिला व शिव टोला के किसानों का कहना है कि क्षति अधिक हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक रामानंद बौद्ध मौके पर पहुंचे व स्थिति का जायजा लेने के बाद एसडीएम कप्तानगंज को फोनकर मौके की स्थिति से अवगत कराया और राहत सामग्री पहुंचाने को कहा। इसके बाद नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, माधव गुप्ता व हरिशंकर कुशवाहा आदि राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और आग से जली फसल का सर्वे कराया। इस दौरान मास्टर राधेश्याम सिंह, धर्मराज सिंह, विजय सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेश साहनी, अनिल पांडेय आदि लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

दुकान में आग से 15 हजार नकद और सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। विरवट कोन्हवलिया गांव के एपी बांध पर स्थित सुदामा निषाद की दुकान में सोमवार रात आग लग गई। इससे दुकान में रखा सामान और करीब 15 हजार रुपये जल गए। लोगों की तत्परता से बगल के गेहूं के खेत तक आग पहुंचने से पहले काबू पा लिया गया। रात में आग लगने का शोर सुनकर पहुंचे आनंद सिंह, बबलू प्रसाद, प्रदीप सिंह, जोगिंदर निषाद, संजय सिंह, सहदेव चौहान, गौतम सिंह आदि ने तत्परता दिखाई और आग बुझाने में लग गए। कुछ देर लोगों ने आग बुझा दी। सूचना पर मंगलवार की सुबह भाजपा नेता डॉ. संध्या मिश्रा, अरविंद सिंह पटेल, ओमप्रकाश सिंह, संजय सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल धीरेंद्र राम ने आग लगने से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तमकुहीराज तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed