फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire in the forest areas of Valmiki Tiger Reserve

बाल्मीकि टाइगर रिजर्च के वन क्षेत्रों में लगी आग

Sun, 12 Apr 2020 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Fire in the forest areas of Valmiki Tiger Reserve
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्रों में लगी आग
विज्ञापन

छितौनी। गर्मी व तेज पछुआ हवा के कारण पड़ोसी राज्य बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्रों में आग गई। वन कर्मियों ने आग लगने की सूचना मिलते ही तत्परता दिखाई। दमकल की मदद से काफी देर प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

शनिवार की देर रात बाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल-दो के बाल्मीकि नगर के अतिथि भवन के पीछे जटाशंकर वन क्षेत्र के संख्या टी-दो में किसी वजह से आग लग गई। गश्त में निकले वनकर्मियों ने आग देख इसकी सूचना वन क्षेत्र कार्यालय को दी। सूचना पर वाल्मीकिनगर रेंजर महेश प्रसाद ने फायर वाचर और वन कर्मियों की टीम को भेजा दिया। इस आगलगी से जंगल के छोटे-छोटे पेड़ पौधे व छोटे-छोटे वन्य जीव प्रभावित हुए हैं। वनकर्मियों और दमकल की मदद से काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन करीब पांच एकड़ वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के अधिकारी महेश प्रसाद ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना देर रात मिली थी। आग पर काबू पा लिया गया है। वन कर्मियों को गर्मी के मौसम को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed