{"_id":"5a146bec4f1c1b4e718b4a54","slug":"fire-in-feeder-feeder-dark-in-350-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्र के फीडर में लगी आग, 350 गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्र के फीडर में लगी आग, 350 गांवों में अंधेरा
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान। मंगलवार को कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्र में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की इस घटना में बिजली घर में लगे उपकरण जल गए। अग्निशमन दस्ता, पुलिस और विद्युत कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। आग लगने की घटना के चलते उपकेंद्र में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। उपकेंद्र के उपकरण जल जाने से करीब 350 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
कुबेरस्थान स्थित 33/11 केवी के बिजली घर में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी बरामदे में बैठे थे, तभी उन्हें फीडर ट्रिप होने की आवाज उन्हें सुनाई दी। कर्मचारी जब अंदर गए, तब तक बिजली घर में लगा आउट गोइंग फीडर धू-धू कर जलने लगा। आग इतनी भीषण थी कि बिजली घर के दोनों इन कमिंग फीडर के अलावा पिपरा जटामपुर और सिकटा के आउट गोइंग फीडर भी इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता और पुलिस कर्मियों ने आग बुझाने में मदद की।
आग लगने की इस घटना में फीडर व अन्य उपकरण जल जाने के कारण करीब 350 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे उपकेंद्र से जुड़े करीब 13 हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई है। इनमें कुबेरस्थान सहित कोहरवलिया, सिंघनजोड़ी, खन्हवार, सिकटा, बतरौली, शिवपुर, कल्यान छापर, पिपरा सुजान, बरहज, पिपरासी, घोरघटिया, बदल पट्टी, प्रधान पट्टी, गांगरानी, बालखंडी, होरलापुर, धर्मागर छापर, पिपरासी, कटेया, मठिया, भटवलिया, फागूपुर विशुनपुरा सहित अन्य गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
एसडीओ अश्विनी कुमार चौधरी और जेई अमन कुमार ने बताया कि बिजली घर में लगी आग से जो भी उपकरण जले हैं, उनकी जगह दूसरे उपकरण लगाकर संबंधित इलाकों में विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।