फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire broke out in a parked bus sleeping conductor died of burns

कुशीनगर में बड़ा हादसा: खड़ी बस में लगी आग, सो रहे कंडक्टर की जलने से मौत

Fri, 24 Feb 2023 12:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Feb 2023 12:46 PM IST
सार

लियाकत खां की बस तमकुहीराज से गोरखपुर तक चलती है। बस में साहिल खां (25) सहायक का काम करता था। वह रोज बस का दरवाजा और खिड़की बंद करके सोता था। रात में करीब तीन बजे के बाद बस में अचानक आग लग गई। आग के तेजी से फैलने और शीशों के चटकने पर लोगों को जानकारी हुई। आसपास के लोगों ने पंपिंग सेट चलाकर आग बुझाई। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
Fire broke out in a parked bus sleeping conductor died of burns
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाज़ीपुर (बैरियर टोला) में बृहस्पतिवार की रात निजी बस में आग लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार की रात हुई।  
विज्ञापन


गाजीपुर बैरियर टोला निवासी लियाकत खां बस के मालिक हैं। उनकी बस तमकुहीराज से गोरखपुर तक चलती है। बस में बिहार प्रांत के कटिहार जिला खेड़िया का साहिल खां (25) सहायक का काम करता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे बस गोरखपुर से लौटकर तमकुहीराज पहुंची। बस मालिक के दरवाजे पर बस खड़ी करके साहिल खाना खाने के बाद उसी में सो गया। वह रोज बस का दरवाजा और खिड़की बंद करके सोता था। रात में करीब तीन बजे के बाद बस में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग के तेजी से फैलने और शीशों के चटकने पर लोगों को जानकारी हुई। आसपास के लोगों ने पंपिंग सेट चलाकर आग बुझाई। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बस में सो रहे साहिल की जलने से मौत हो गई थी।


लोगों ने बताया कि आग लगने की सूचना देने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड के नंबरों पर कई बार संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो चुकी। इस संबंध में सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed