{"_id":"645bf7b76e009f79b3029e15","slug":"fire-brigade-late-kushinagar-news-c-7-1-160819-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हर अग्निकांड के बाद एक सवाल....दमकल की देरी बन रही काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हर अग्निकांड के बाद एक सवाल....दमकल की देरी बन रही काल
Thu, 11 May 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
तबाही मचते ही सवालों के घेरे में आ जाता है फायर ब्रिगेड, पहुंचने से पहले राख हो जाते हैं अरमान
क्षतिग्रस्त सड़कों से पहुंचते-पहुंचते लग जाता है वक्त, जल जाते हैं अरमान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/गुरवलिया बाजार। मार्च से जून तक अग्निकांड का समय चलता है। इस दौरान बेतहाशा अग्निकांड होते हैं। इस वर्ष कुशीनगर के अग्निकांड की चर्चा पूरे सूबे में गूंजती रही। मार्च, अप्रैल और अब मई की तपती आग ने फायर ब्रिगेड की कड़ी अग्निपरीक्षा ली है, जिसमें हर अग्निकांड में विभाग जनता की उम्मीदों पर फेल नजर आया है। आगलगी की लगभग हर घटना के बाद जर्जर सड़कों से होते हुए दमकल की गाड़ियां कुछ इस कदर घटनास्थल तक पहुंची कि लोग एक ही आरोप लगाते रहे कि ...अगर समय रहते फायर ब्रिगेड पहुंचता तो शायद कुछ बच जाता।
रामकोला के माघी मठिया में बुधवार को हुए भारी अग्निकांड ने काफी तबाही मचाई। हर बार बड़ी घटना के बाद एक सवाल जरूर बच जाता है, जो फायर ब्रिगेड को संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर देता है। हर घटना में यही निकला कि लोगों ने अपनी मेहनत से दौड़कर आग बुझाई। दमकल की गाड़ी देर से पहुंची।
तीन मौतों में भी एक घंटे देर पहुंची थी दमकल की गाड़ी
केस नंबर-1
18 अप्रैल 2023 को जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के बाजूपट्टी गांव में बड़ी आगलगी की घटना हुई थी। उसमें तीन की मौत हुई थी। वहीं गाय, भैंस सहित 40 से अधिक आशियाने जलकर राख हो गए थे। घटना में सूचना पर करीब एक घंटा देर से अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची थी। तब तक काफी हद तक घर जल चुके थे। अग्निशमन दस्ता ने बचे घरों को आग की लपटों से बचाकर खानापूरी कर ली थी।
विज्ञापन
केस-2
21 अप्रैल 2023 को बंगरा दुमही में लगी आग ने कई परिवारों को बेघर कर दिया था। घटना के बाद लोगों के मवेशी, दैनिक वस्तुएं, आशियाना आदि सबकुछ जलकर नष्ट हो गया था। ग्रामीणों की तत्परता और पंपिंग सेट से आग पर काबू पाया गया, नहीं तो जिस वक्त तक दमकल की गाड़ी पहुंची थी, उस समय तक न जाने कितने गांव जल गए होते।
केस-3
20 अप्रैल 2023 को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के लीलाधर छपरा गांव में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई थी, जिसमें बाइक और चारा काटने वाली मशीन जल गई। आग लगने के बाद थोड़ी ही देर में हाईवे के दोनों तरफ आग से घर और गन्ने के पत्ते जलने लगे। आग में एक बुजुर्ग महिला झुलस गई थी। हालांकि, इस घटना में भी फायर ब्रिगेड एक घंटा देर से पहुंचा था।
केस-4
14 अप्रैल 2023 को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में लगी आग बुझाने के दौरान मवेरी को बचाते समय पिता-पुत्री झुलस गए। कई मवेशी भी झुलस गए। इसके अलावा तीन एकड़ से अधिक गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की तत्परता से कुछ हद तक अरमान बचे, नहीं तो इस आगलगी की घटना में भी फायर ब्रिगेड घंटों देरी से पहुंचा था।