फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fire breaks out in a moving truck on the highway, causing chaos

Kushinagar News: हाईवे पर चलती ट्रक में लगी आग, मची अफरातफरी

Mon, 19 Oct 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in a moving truck on the highway, causing chaos
तेज लपटें देख दौड़े ग्रामीण, महिलाओं और युवाओं ने बाल्टी-मोटर से बुझाई आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन

बुद्ध नगर स्थित बड़े पुल के पास की घटना

हाटा। जनपद के बॉर्डर बुद्ध नगर स्थित बड़े पुल के पास रविवार को एक ट्रक में अचानक आग लग गई। कसया से गोरखपुर जाने वाली लेन पर हुई इस घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक में सवार चालक और खलासी ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। देखते-ही-देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भी मदद के लिए आगे आए। कोई बाल्टी और मग लेकर पहुंचा तो कोई पानी की पाइप और मोटर की व्यवस्था में जुट गया। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने भी अपने वाहन रोककर आग बुझाने में हाथ बंटाया। स्थानीय लोगों की सामूहिक कोशिशों से आग पर काबू पाया गया, हालांकि तब तक ट्रक का काफी हिस्सा जल चुका था। करीब दो घंटे तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। हाईवे पर एक लेन बंद कर निर्माण कार्य कराए जाने से दूसरी लेन पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इसी रास्ते से पेट्रोलियम पदार्थ ले जाने वाले वाहन भी गुजरते हैं। ऐसे में ट्रक में आग लगने से बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कसया सीओ डॉ. अजय सिंह ने बताया कि अचानक ट्रक में आग लगने से हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को रोक दिया। आग बुझने के बाद आवागमन शुरू हो सका। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed