फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered against three sanitation workers based on a complaint filed by a businessman

Kushinagar News: अमृतसर-छपरा स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से, त्योहारों पर मिलेगी राहत

Mon, 19 Oct 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three sanitation workers based on a complaint filed by a businessman
सात फेरों के लिए संचालन को मिली मंजूरी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल प्रशासन ने कप्तानगंज-थावे रूट पर अमृतसर-छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04638/ 04637) के सात फेरों के लिए संचालन को मंजूरी दी है। इसका परिचालन सोमवार से आरंभ होने जा रहा है।



इस रूट पर पहले से ही लालकुआं-कोलकाता और छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है। अब इस तीसरी ट्रेन के चलने से बाहर से लोगों को त्योहार में आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। रेल प्रशासन के अनुसार, ट्रेन 19 अक्तूबर से एक दिसंबर के बीच प्रत्येक सोमवार को 07:40 बजे अमृतसर से चलकर ब्यास (08:15), जालंधर सिटी (05:55), फगवाड़ा (09:15), अंबाला कैंट (12:15), सहारनपुर (02:15), मुरादाबाद (05:53), बरेली (07:15), सीतापुर (10:45), गोंडा (01:35), गोरखपुर (04:20), कप्तानगंज (05:05), पड़रौना (05:37), तमकुहीरोड (06:10) और थावे (06:55) होते हुए अगले दिन 08:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन




इसी तरह वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 08:15 बजे छपरा से चलकर थावे (11:50), तमकुहीरोड (12:30), पड़रौना (12:58), कप्तानगंज (01:30), गोरखपुर (02:15), गोंडा (04:55), सीतापुर (08:20), बरेली (11:25), मुरादाबाद (1:00), सहारनपुर (05:05), अंबाला कैंट (107:20), फगवाड़ा (10:10) और जालंधर सिटी (10:25) होते हुए 12:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। क्षेत्र के अभिषेक शुक्ल, राहुल सोनी, ओमप्रकाश वर्मा, जनार्दन मिश्र, हरेंद्र यादव का कहना है कि इससे त्योहारों में घर लौटना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि त्योहारों पर यात्रियों क सुविधा के लिए कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर सात फेरा के लिए अमृतसर-छपरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन की अनुमति दी गई है। इसका संचालन 19 अक्तूबर से होगा। इसके लिए रेलवे की तरफ से समय सारणी जारी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed