फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR registered against Inspector in bribery case for filing charge sheet

Kushinagar News: चार्जशीट दाखिल करने के लिए रिश्वत मामले में दरोगा पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 11 Mar 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against Inspector in bribery case for filing charge sheet
ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने किया निलंबित, जांच में पुष्टि होने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

कुशीनगर। तरया सुजान थाने में दर्ज मारपीट के मुकदमे में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में दरोगा आलोक कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में रकम मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।
तरया सुजान थाने में तैनात रहे दारोगा आलोक कुमार सिंह पर आरोप है कि उन्होंने मारपीट के एक मुकदमे में आरोपी पक्ष की मदद करने और न्यायालय में चार्जशीट दाखिल करने के बदले रुपये की मांग की थी। भगवानपुर निवासी दीपक गिरी ने सोमवार को दरोगा के साथ हुई करीब 1 मिनट 24 सेकंड की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में दरोगा आरोपी पक्ष को मदद का भरोसा देते हुए रुपये की मांग करते सुनाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान वह पीड़ित पक्ष के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग भी कर रहे हैं। ऑडियो में दारोगा कथित तौर पर कह रहे हैं कि कुछ नगद लेकर आओ, फाइल में चार्जशीट लगाकर न्यायालय में दाखिल कर देंगे। जल्दी चार्जशीट लग जाएगी तो किसी को पता नहीं चलेगा। इसके लिए फाइल सीओ तमकुहीराज कार्यालय से मंगानी पड़ेगी। बातचीत के दौरान वह यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि ज्यादा रुपये नहीं चाहिए, जो सुलह के लिए दे रहे थे वही दे देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो वायरल होने के बाद मामला एसपी कुमार के संज्ञान में पहुंचा। प्रारंभिक जांच में दारोगा की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। एसपी केशव कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के आधार पर पहले दारोगा को निलंबित किया गया था। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed