{"_id":"36b1e95cbc18d3a670c47734810b97aa","slug":"fir-on-five-people-with-ex-district-presedent-of-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित पांच पर केस, जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित पांच पर केस, जेल भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो/पडरौना
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद पड़ी पडरौना की चीनी मिल का स्क्रैप (कबाड़) निकालने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय सहित पांच लोगों के विरुद्ध शनिवार की देर रात केस दर्ज कर लिया गया।
इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
पडरौना चीनी मिल के बंद हो जाने के बाद से ज्यादातर सामान गायब हो गए हैं। अक्सर ही ट्रकों में स्क्रैप लादकर बाहर भेजे जाते थे।
शनिवार रात भी एक ट्रक में मिल का कबाड़ लादकर बाहर भेजा जा रहा था। नगर के सुभाष चौक पर मुहर्रम का जुलूस निकलनेे की वजह से पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी थी।
इस वजह से वहां जाम लग गया था। ट्रक आगे न बढ़ पाने की वजह से चालक ने उसे रोक दिया था। इसी दरम्यान किसी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी कि मिल का स्क्रैप चोरी से बाहर भेजा रहा है। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो सूचना सही मिली। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
पडरौना नगर में मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद पुलिस ने आरोपी एवं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की।
पडरौना कोतवाली के एसएसआई मनमोहन यादव ने बताया कि आरोप सही मिलने पर पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय निवासी रुद्र कस्बा थाना रुद्रपुर जिला देवरिया हाल मुकाम पडरौना चीनी मिल कॉलोनी, नितेंद्र निवासी कुंडा खुर्द थाना नूरपुर जिला बिजनौर, नितिन निवासी मिरजालीपुर थाना रफेहरा जनपद बिजनौर, संजय निवासी रहतीजामार थाना नूरपुर जनपद बिजनौर और संतोष निवासी नयेपुर थाना मदनपुर जिला देवरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।