{"_id":"60a15d3e8ebc3e864c3d16f4","slug":"fir-on-24-kushinagar-news-gkp3948080136","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल दरोगा की तहरीर पर नौ नामजद 15 अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल दरोगा की तहरीर पर नौ नामजद 15 अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल दरोगा की तहरीर पर नौ नामजद 15 अज्ञात पर केस दर्ज
लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी पर पथराव व घायल दरोगा के मामले में पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
रात में भी छापा मारकर चार लोगों को किया गया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला/लक्ष्मीगंज। शनिवार की रात में लॉकडाउन का पालन कराने निकली लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी के एसआई व सिपाहियों पर हमला करने वालों पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। घायल चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद व 15 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। इसके अलावा रविवार की भोर में छापा मारकर इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
शनिवार की देर शाम लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी इंचार्ज बाजार में घूमकर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील कर रहे थे। एक चौराहे पर कुछ लोग खड़े थे, जिसमें से एक को पुलिसकर्मी पकड़कर चौकी पर ले गए। पीछे-पीछे भीड़ भी आ गई और पथराव कर पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस चौकी से छुड़ा ले गई। पथराव में चौकी इंचार्ज रामनरायण दूबे के सिर में चोट लगी। इस मामले में चौकी इंचार्ज की तहरीर पर रविवार को रामकोला पुलिस ने विनोद विश्वकर्मा, अमित विश्वकर्मा, छोटू डोम, सुधीर रैनियार, केशव, राजू, दिलीप, अरविंद , जगदीश के अलावा 15 अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस रातभर भागदौड़ करती रही। भोर में पुलिस चार लोगों को पकड़कर थाने ले गई।