फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR against former minister Radheshyam Singhfor assault and obstructing government work in Kushinagar

Kushinagar: मजदूर की शिकायत पर पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह पर मुकदमा, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा का आरोप

Fri, 29 Jul 2022 10:32 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज़ एजेंसी, हाटा (कुशीनगर)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, हाटा (कुशीनगर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 29 Jul 2022 10:32 PM IST
सार

मजदूर राजू अग्निहोत्री का आरोप है कि गुरुवार शाम टीम के साथ कार्य करते हुए पगरा गांव के सामने स्थित पूर्व मंत्री के आवास के पास पहुंचे थे। वहां मौजूद पूर्व मंत्री ने उनसे अपने आवास में पेंट करने के लिए कहा। मना करने पर मंत्री ने उन्हें बुरा-भला कहते हुए मारपीट कर दी।

विज्ञापन
FIR against former minister Radheshyam Singhfor assault and obstructing government work in Kushinagar
पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाइवे पर कार्य करने वाले मजदूर की तहरीर पर हाटा कोतवाली पुलिस ने पूर्व मंत्री व सपा नेता राधेश्याम सिंह एवं उनके चालक के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। मजदूर ने इस मामले में बृहस्पतिवार की रात में तहरीर दी थी।

विज्ञापन


कानपुर निवासी राजू अग्निहोत्री एनएचएआई में फोरलेन हाइवे पर संकेतक पट्टी लगाने का कार्य करते हैं। राजू अग्निहोत्री का आरोप है कि गुरुवार शाम वह टीम के साथ कार्य कर रहे थे। कार्य करते हुए पगरा गांव के सामने स्थित पूर्व मंत्री के आवास के पास पहुंचे थे। वहां मौजूद पूर्व मंत्री ने उनसे अपने आवास में पेंट करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने बगैर अपने उच्चाधिकारियों का निर्देश मिले निजी परिसर में पेंट करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर पूर्व मंत्री नाराज हो गए और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें पीट दिया। उन्होंने हाटा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह और उनके चालक के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाटा कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह और उनके चालक पर मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed