फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   fighting in 2 groups

Kushinagar News: फुल्की खाने के लिए मारपीट, फरसा से दो सगे भाइयों के सिर पर वार, गंभीर

Fri, 21 Jul 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
fighting in 2 groups
मारपीट के बाद जय महाकाल का नारा लगाते हुए भागे युवक, सेवरही थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला में देर रात को हुआ विवाद
विज्ञापन

गांववालों में दहशत, फरसा और तलवार लेकर पहुंचे थे युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। गांव में फुल्की खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर फरसे से दो सगे भाइयों के सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। बीच-बचाव करने आईं कई महिलाओं को भी चोटें आई हैं। हमलावर युवक महाकाल ग्रुप के सदस्य बताए जा रहे हैं।
सेवरही थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के मुसहरी टोला के रहने वाले अनिल प्रसाद (28) बुधवार की शाम को अपने बच्चे को लेकर झरही पुल पर फुल्की खिलाने गए थे। पुल पर मौजूद बलुही गांव के एक युवक से कहासुनी हो गई। लोगों ने बीच-बचाव का मामला शांत करा दिया। रात करीब 10 बजे युवक अनिल के घर अपने पांच साथियों के साथ पहुंचा और अनिल की पिटाई करने लगा।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने आए भाई गुड्डू (24) को भी युवकों ने पीटा। दोनों के सिर पर फरसे से एक युवक ने हमला कर दिया। खून से लथपथ दोनों भाई दरवाजे पर अचेत हो गए। किसी तरह लोेगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इनका इलाज चल रहा है। हमलावर युवक घटना को अंजाम देने के बाद जय महाकाल का नारा लगाते हुए भाग गए। इस घटना से गांववालों में दहशत फैल गई, लेकिन शाम तक पुलिस गांव में नहीं पहुंची। तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी है। तहरीर नहीं मिली है। कोई बता रहा था कि मारपीट करने वाले महाकाल ग्रुप के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed