फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two communities face to face over carrying the idol, clash broke out

Kushinagar News: मूर्ति ले जाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, हुई झड़प

Fri, 07 Oct 2022 01:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2022 01:44 PM IST
सार

मौके पर खड्डा के सीओ संदीप वर्मा, इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित पुलिसफोर्स पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाने से रोकने के आरोपी कुरैश अंसारी, अमीरुद्दीन, रफीक, परवेज आलम को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।

विज्ञापन
Two communities face to face over carrying the idol, clash broke out
मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद खैरी गांव में पहुंचे खड्डा सीओ संदीप वर्मा।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरी गांव से विसर्जन के लिए ले जायी जा रही दुर्गा प्रतिमा को दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने रास्ते में ट्रेलर खड़ा कर रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। उनके बीच झड़प शुरू हो गई। तभी इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस पहुंची और चार व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। शांति व्यवस्था के लिए गांव में पुलिसफोर्स तैनात कर दी गई। इसके बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए पनियहवा भेज दिया। मौके पर एसओ और सीओ भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


खैरी गांव में इस वर्ष भी प्राथमिक विद्यालय के परिसर में पंडाल सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। पूजा के बाद बृहस्पतिवार को दुर्गा पूजा समिति के सदस्य मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। शाम को तकरीबन चार बजे गांव में ही दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने रास्ते पर ट्रेलर खड़ा कर उनको आगे बढ़ने से रोक दिया।
विज्ञापन


वे दुर्गा जी की मूर्ति को आगे ले जाने से मना कर रहे थे, जबकि दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों का कहना था कि हर साल प्रतिमा इसी रास्ते ले जायी जाती रही है। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने लगा। उनके बीच झड़प शुरू हो गई। तभी इसकी सूचना किसी ने नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होते ही मौके पर खड्डा के सीओ संदीप वर्मा, इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित पुलिसफोर्स पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाने से रोकने के आरोपी कुरैश अंसारी, अमीरुद्दीन, रफीक, परवेज आलम को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। गांव में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल का कहना है कि चार लोगों को थाने लाया गया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed