Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Female Patient Molested in Private Hospital's OT

Kushinagar News: निजी अस्पताल की ओटी में महिला मरीज से छेड़खानी

Sat, 30 May 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Female Patient Molested in Private Hospital's OT
मथौली। कस्बे के निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को इलाज कराने गई एक गर्भवती महिला को ओटी में चेकअप के लिए बुलाकर छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार की शाम को महिला के पति ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

हालांकि महिला के पति का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के बजाए मैनेज करने के लिए दबाव बना रही है। अस्पताल संचालक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना की गर्भवती अपने पति के साथ अस्पताल में इलाज कराने बृहस्पतिवार को दोपहर में आई। अस्पताल का संचालक जांच कराने के बाद भर्ती कर लिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार की देर रात संचालक ओटी में चेकअप के लिए महिला मरीज को बुलाया और इसके साथ छेड़खानी करने लगा। ओटी से निकलने के बाद महिला किसी तरह रात गुजारी। शुक्रवार को रिश्तेदार निजी अस्पताल में पहुंचे तो गर्भवती महिला रो रो कर संचालक का करतूत बताने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने महिला के पति को बताया। पति ने विरोध किया तो आरोप को निराधार बताते हुए आरोपी डाक्टर भगा दिया। इसके बाद गर्भवती महिला के परिजनों से अस्पताल संचालक व वर्कर तीसरे के माध्यम से मामला मैनेज कराने का प्रयास किए, लेकिन बात नहीं बनी। उन्होंने प्रार्थना पत्र कप्तानगंज थाने पर जाकर दिया। हरकत में आई पुलिस देर शाम को निजी अस्पताल के डाक्टर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed