{"_id":"63485c4bf2831b12be595090","slug":"father-s-health-deteriorated-as-soon-as-the-case-was-registered-kushinagar-news-gkp453938968","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज होते ही फादर की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज होते ही फादर की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

दबिश में पहुंची पुलिस को दी गई जानकारी, गोरखपुर में हैं भर्ती
सोसाइटी की ओर से फादर के खिलाफ जांच के लिए टीम गठित
आरोपित की जगह नए फादर नियुक्त किए गए
पडरौना। नगर के सेंट थेरेसस स्कूल के छात्रों का मोबाइल तोड़कर पिटाई करने के मामले में फादर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को स्कूल की ओर से बताया गया कि फादर को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, फादर के खिलाफ सोसाइटी की ओर से जांच टीम गठित कर दी गई है। साथ ही उनके स्थान पर कैथलिक डाइसिस एजुकेशन सोसाइटी गोरखपुर के सचिव डॉ. जोरोफ को फादर बनाया गया है। आईसीयू से घर आए छात्रों से पुलिस बातचीत कर रही है। बृहस्पतिवार को छात्रों का भी मेडिकल कराया गया।
नगर के सेंट थेरेसेस स्कूल के छात्रों ने नैनीताल में शैक्षणिक पर्यटन यात्रा के दौरान फादर पर पिटाई का बुधवार को आरोप लगाया था। बताया कि नौ अक्तूबर की रात करीब आठ बजे फादर ने होटल के कमरे में आकर मोबाइल फोन मिलने पर छात्रों को पीटकर उनका मोबाइल तोड़ दिया था। इसी मामले में 12 अक्तूबर की रात सात छात्रों सहित उनके परिजनों की संयुक्त तहरीर पर पुलिस ने फादर जोसेफ कटापल्ली पर छह धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
वहीं इनकी सोसाइटी की ओर से फादर के खिलाफ जांच के लिए टीम गठित की गई है। उनके स्थान पर कैथलिक डाइसिस एजुकेशन सोसाइटी गोरखपुर के सचिव डॉ. जोरोफ को फादर बनाया है। पुलिस ने जब स्कूल में फादर को पकड़ने के लिए दबिश दी तो स्कूल प्रशासन ने बताया कि फादर की तबीयत खराब है। वह गोरखपुर फातिमा अस्पताल में भर्ती हैं। सच्चाई जानने के लिए पुलिस गोरखपुर निकल चुकी है। वहीं शहर के कुछ स्थानों पर दबिश भी दे रही है।
उधर, लखनऊ के सेंट जोसेफ हॉस्पिटल की आईसीयू से घर आए छात्रों से पुलिस बातचीत कर रही है। बृहस्पतिवार को छात्रों का मेडिकल कराया गया है।
सहमे हुए हैं आईसीयू से आए छात्र
नगर के दो छात्र लखनऊ आईसीयू से डिस्चार्ज होने के बाद बुधवार की देर रात घर आ गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उनका मेडिकल कराया। इस दरम्यान छात्र, फादर की पिटाई से सहमे हुए हैं। एक छात्र ने बताया कि फादर ने उसके सिर पर मारा, इतना ही याद है। इसके बाद वह बेहोश हो गया। होश आया तो अस्पताल में था।
छात्रों व परिजनों की संयुक्त तहरीर पर फादर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फादर को पुलिस पकड़ने के लिए गई तो स्कूल प्रशासन ने बताया कि उनकी तबीयत खराब है। उनका इलाज फातिमा अस्पताल गोरखपुर में चल रहा है। सच्चाई जानने के लिए पुलिस गोरखपुर गई है। अन्य जगह भी दबिश दी जा रही है। उनके जगह पर नए फादर की नियुक्ति हो गई है।
-धवल जायसवाल, एसपी कुशीनगर