फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farmers need water, canals water

किसानों को पानी की जरूरत, नहरें बेपानी

Tue, 31 May 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Farmers need water, canals water
हाटा क्षेत्र की सूखी नहर।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
किसानों को पानी की जरूरत, नहरें बेपानी
विज्ञापन

धान का बेहन डालने के लिए किसानों को पानी का इंतजार
सहायक अभियंता बोले- दो जून से नहरों में आ जाएगा पानी
हाटा(कुशीनगर)। धान का बेहन डालने के लिए किसानों को इस समय पानी की जरूरत है, लेकिन सिंचाई विभाग की नहरें बेपानी हैं। ऐसे में किसानों को वैकल्पिक स्रोतों से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। इससे खेती में लागत बढ़ रही है। किसानों ने नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है।
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार दावे कर रही है, लेकिन खेती के लिए जरूरी पानी ही समय नहीं मिल पर रही है। किसान चंदन गुप्ता ने कहा कि खेतों को पानी की सबसे अधिक जरूरत है, लेकिन सिंचाई विभाग बेपरवाह बना हुआ है। बरवा गांव के राधेश्याम ने कहा कि गांवों में सिंचाई सुविधा नहर के माध्यम से की गई है। धान का बेहन डालने का समय है। अब तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन

पैकौली के संजय प्रकाश ने कहा कि तेज धूप की वजह से खेत की मिट्टी इतनी सख्त हो गई है कि उसकी जुताई के लिए भी खेतों में पानी की जरूरत है। नहरों में पानी नहीं आने से किसान निराश और परेशान हैं। किसान श्रीराम का कहना है कि कुछ लोग पंपिंग सेट से सिंचाई कर धान का बेहन डाल रहे हैं, लेकिन सभी किसानों के पास यह सुविधा नहीं है। किसान नहरों में पानी के आने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अक्षय कुमार झा ने बताया कि नहरों के ऊपर कई जगह पुलियों का निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए कुछ देरी हुई है। पिछले बुधवार को डिमांड भेज दी गई है। दो जून को पानी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed