{"_id":"61968e5bac9ada1e850d99f1","slug":"farmer-was-worried-not-available-khad-on-sosity-kushinagar-news-gkp416823296","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान चिंतित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान चिंतित
- समितियों का दावा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक, रबी के फसलों की बुवाई की सता रही चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार। क्षेत्र के बाजार सहित भड़सर खास, बड़हरा आदि किसानों को सेवा सहकारी समितियों पर डीएपी एवं एनपीके नहीं मिल रहा है। इससे वह रबी के फसलों की बुआई के प्रति चिंतित हैं।
भड़सर निवासी पूर्णमासी ने कहा कि अतिवृष्टि से धान की फसल बर्बाद हो गई है। डीएपी एवं एनपीके की किल्लत से बुवाई समय से नहीं हुई तो गेहूं की पैदावार भी प्रभावित हो सकती है। किसान छोटेलाल ने कहा समितियों पर खाद नहीं होने से प्राइवेट दुकानों से ऊंचे दाम पर खरीदना पड़ रहा है। इससे खेती की लागत बढ़ रही है। अनिरुद्ध सिंह, सनोज यादव, लालजी सिंह, दशरथ सिंह, श्रीराम यादव आदि किसानों ने जिम्मेदारों से किसान सेवा सहकारी समितियों पर उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता शिवजी यादव ने बताया कि जिले में 2600 एमटी उर्वरक आ चुका है। इसे समितियों को आवंटित किया गया है। क्षेत्र में उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी।
पीसीएफ के कृषि सेवा केंद्र बंद, किसानों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। पीसीएफ कृषि सेवा केंद्र चार महीने से बंद होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। किसानों को उर्वरक खाद नहीं मिलने से भटकना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि केंद्र प्रभारी अक्सर केंद्र में ताला बंदकर नदारद हो जाते हैं। इससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के उजारनाथ में पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र है। बृहस्पतिवार सुबह खाद लेने पहुंचे किसानों ने पीसीएफ केंद्र पर ताला लटका देखकर प्रदर्शन किया। किसान झुन्नू राय, जयचंद कुशवाहा, रामवचन कुशवाहा, रामप्रवेश शर्मा, भरत राय, अरविंद राय, रामाकांत प्रसाद, विनोद गुप्ता, शमसुल, शहनवाज, फकरुद्दीन अंसारी, विश्वनाथ,राजेश कुशवाहा, बाबूराम प्रसाद, राजेश यादव, विनय, इंद्रजीत कुशवाहा सहित कई किसानों का आरोप है कि रोज केंद्र पर पहुंचते हैं, लेकिन केंद्र पर ताला लटका होने से निराशा हाथ लगती है। इससे विवश होकर प्राइवेट दुकानदारों से खाद खरीदना पड़ रहा है, जो महंगा पड़ता है। किसानों ने केंद्र को नियमित खोले जाने व खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस संबंध में पीसीएफ के जिला पर्यवेक्षक अरुण कुमार का कहना है कि कर्मचारियों की लापरवाही से केंद्र बंद है। जल्द ही उर्वरक वितरण चालू करा दिया जाएगा।
‘धान क्रय में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई’
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। स्थानीय सभागार में बृहस्पतिवार को एसडीएम की अध्यक्षता में धान क्रय केंद्र प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें शासन के निर्देश का शत-प्रतिशत पालन करने का निर्देश दिया गया।
एसडीएम उपमा पांडेय ने कहा कि केंद्र प्रभारी ईमानदारी व निष्ठावान होकर सरकार द्वारा दिए गए निर्देश का शत-प्रतिशत पालन करें ताकि छोटे-छोटे किसानों से भी धान की खरीद की जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र पर कांटा, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक झरने, बोरे, लैपटाप, कंप्यूटर आदि व्यवस्था सही कर धान क्रय करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। इस दौरान गोदाम प्रभारी पवन पांडेय, उमेश कुमार, राहुल चतुर्वेदी, रामप्रवेश, हरेंद्र गुप्ता, बृजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।