फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Farewell prayers were offered with devotion amid tight security

Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा की नमाज

Sat, 06 Apr 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Farewell prayers were offered with devotion amid tight security
पडरौना। रमजान महीने के आखिरी जुमे पर पडरौना नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। देश में अमन चैन व सलामती की दुआ मांगी गई। जबकि नमाज शुरू होने से पहले जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती रजाउल मुस्तफा ने खुतबा पढ़ा। उन्होंने कहा कि बेशक इंसान के गुनाहों पर उसकी नेकियां पर्दा डालती हैं। ऐसे में इंसान गलत कामों को छोड़कर जहां भी मौका मिले, नेकी करे। इसी तरह अन्य मस्जिदों में सामूहिक नमाज कराने वाले पेश इमामों ने खुतबा पढ़ाया। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

अलविदा की सामूहिक नमाज में शामिल होने के लिए सुबह 10 बजे से ही रोजेदारों ने तैयारी शुरू कर दी थी। मुस्लिम समुदाय के लोग दोपहर करीब 12 बजे निकटवर्ती मस्जिदों में पहुंच गए। तय समय पर नगर की जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती रजा उल मुस्तफा ने खुतबा पढ़ा। उन्होंने कहा कि रोजा रखना व फितरा देना हर मुसलमान पर फर्ज है। यदि ईद की नमाज के पूर्व कोई बच्चा जन्म लेता है तो उस पर भी फितरा फर्ज होता है। ऐसे में उसके वालीदैन को चाहिए कि वह ईद की नमाज के पूर्व बच्चे का भी फितरा अदा कर दें। उन्होंने कहा कि रमजान में जिस मोमिन ने भी रोजा रखा, वह अल्लाह पाक के करीब हुआ। नगर की छावनी मस्जिद, नौका टोला मस्जिद, दालमंडी मस्जिद, हथिसार मोहल्ला मस्जिद समेत जिले भर के विभिन्न कस्बों व गांवों में स्थित मस्जिदों में अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा कर मुल्क की सलामती के लिए दुआ मांगी गई। इस दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस और प्रशासन की टीम मुस्तैद रही।
विज्ञापन

अलविदा की नमाज अदा कर मुल्क की सलामती की मांगी दुआ
कसया। अलविदा की नमाज में रोजेदारों ने देश के लिए अमन, शांति और खुशहाली की दुआ की। शुक्रवार को कसया शहर के जामा मस्जिद में इमाम कारी अंसार साहब ने अलविदा की नमाज पढ़ाई और कहा कि रमजान में नेकी, रोजा रखने और इबादत से खुदा को खुशी मिलती है। गरीबों को जकात खैरात करना फितरा हर परिवार का समय से अदा करना और गरीबों की मदद करना नेकियों का अहम हिस्सा बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिद्दत के साथ पढ़ी अलविदा की नमाज

संवाद न्यूज एजेंसीतमकुहीराज/तमकुहीरोड। रोजेदारों ने मुल्क की सलामती की लिए दुआ मांगी। रोजेदारों ने कहा कि रमजान लोगों को नेकी व भाईचारे का पैगाम देता है। तमकुहीराज कस्बा के अलावा क्षेत्र के डिबनी बंजरवा, परसौनी, गोडईता श्रीराम, लतवा मुरलीधर, मुन्नीपट्टी, सलेमगढ़, पथरवा, हरपुर बेलही आदि गांवों के मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की। इस तरह सेवरही कस्बा समेत क्षेत्र के जानकी नगर, अवदान टोला, टिकुलिया, विशुनपूरा, डफाली टोला, सिराज नगर, वेलवारी पट्टी, भुलिया, दोमाठ, पिपरा मुस्तक़िल अगरवा, भटवलिया, अहिरौली राजा, परसा उर्फ सिरिसिया आदि गांवों की मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान शाकिर अली, मुश्ताक अहमद, सफदर हुसैन खान, फैयाज अहमद, जुनेद आलम, जाकिर अली, अशरफ अली, हसमुल्लाह, इमरान अजमेरी, रेयाज अहमद, हासन अली, अब्दुल खैर आदि मौजूद रहे।


0000000

सुधीर कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed